यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

8 mins read

पूर्वी और मध्य यूपी में बादल छाए रहने की संभावना, तापमान में गिरावट का अनुमान

प्रदेश में चल रही पुरवाई और तीखी धूप से फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। धूप इतनी तल्ख हो रही है कि दिन में पंखे की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम में आए बदला से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी यूपी में मंगलवार व बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी और मध्य यूपी में बादली रहेगी। इससे दिन-रात के पारे में हल्की गिरावट का अनुमान है।

प्रदेश में सोमवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा और 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी सबसे गर्म रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से पुरवाई अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिम में बारिश कराएगी। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में गरज चमक संग बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

 मौसम में करवट की आहट
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिमी यूपी में बारिश कराएंगी। इसके असर से राजधानी में मंगलवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों