बलिया: ज़मीन के झगड़े ने लिया उग्र रूप, मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल

11 mins read

25 साल से चल रहा ज़मीनी विवाद, एक माह पहले भी हुई थी मारपीट

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के एक महिला समेत चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह है मामला
खरीद निवासी मोतीचंद्र यादव का घर भवानी मंदिर के पास है। विपक्षी पट्टीदार रामजीत यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों पक्षों में 25 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें दोनों पक्षों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया था। बुधवार को देर शाम मोतीचंद्र का परिवार घर पर था। उसी दौरान रामजीत के परिवार के सदस्य लाठी-डंडा, कुदाल, फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मोतीचंद्र के दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब तक मोतीचंद्र के परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक रामजीत के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पुरुष और महिला सदस्यों को मारना पीटना शुरू कर दिया। 

मारपीट की घटना में मोतीचंद्र (60) के अलावा चचेरा भाई अनिल (42) पुत्र कोमल, भतीजा पंकज (24) पुत्र अक्षय कुमार यादव और गीता (55) पत्नी अक्षय यादव को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद विपक्षी वहां से भाग निकले। उधर, घायल व्यक्तियों को ग्रामीणों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें पंकज और अनिल को स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय सदल मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में हुई मारपीट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। दूसरे पक्ष के पूर्व नियोजित होकर घटना कारित करने के बात सामने आ रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों