//

अलीगढ़: 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारने की घटना, प्रधान पर शक की सुई

5 mins read

बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ रोड पर बसे गांव हस्तपुर में प्रधान पर एक बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह को गोली मारने का आरोप लगा है। सिर में चोट लगने से घायल अवस्था में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना 5 फरवरी दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घायल बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह को लेकर पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के सिर में लगी चोट गोली की है या किसी अन्य नुकीली वस्तु की यह चिकित्सक स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।

पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पक्ष पर आरोप लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। एसपी ग्रामीण अमृत जैन का कहना है कि सभी पहलुओं पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog