//

अलीगढ़: महिला की मौत पर मचा हड़कंप, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

6 mins read

अतरौली में महिला की विषाक्त पदार्थ सेवन से मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप

अतरौली के गांव पैंडरा में एक महिला की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पैंडरा निवासी सुदेश कुमार की शादी दो साल पहले कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला भीमसेन निवासी पिंकी (24) के साथ हुई थी। 5 फरवरी को पिंकी की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंच गए। उन्होंने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। सीओ सर्जना सिंह थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि पिंकी के पिता जुगल किशोर की तहरीर पर पति व ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog