/

सोशल मीडिया पर शर्मनाक हरकत, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट से परिवार परेशान

6 mins read

80 हजार फॉलोअर्स वाली किशोरी की फर्जी आईडी बनाकर की गई अश्लील हरकत

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट की गई। पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज नहीं किया तो पीड़िता की मां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री वर्ष 2023 से इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स बनाकर डालती है। उसके करीब 80 हजार से अधिक फॉलोअर हो चुके हैं। 26 नवंबर 2024 को किसी ने पुत्री के नाम की फर्जी आईडी बना ली।अगले दिन उन्हें परिवार के ही एक युवक ने फोन कर इस बारे में जानकारी दी। जब उन्होंने अपनी असली आईडी से फर्जी आईडी बनाने वाले को कॉल किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फर्जी आईडी बनाने वाले ने अश्लील पोस्ट भी की है।

जब वह कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए गईं तो वहां पर कोई सुनवाई नहीं हई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। बुधवार को मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों