/

हाथरस: शादी के दौरान शातिर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, पुलिस जांच में जुटी

9 mins read

बरात चढ़त के दौरान दो युवकों ने उड़ाया गहनों से भरा बैग, समारोह में मची अफरातफरी

सादाबाद के गांव टीकैत अरौठा में 6 फरवरी की रात को एक शादी समारोह से जेवर से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया, जिससे शादी समारोह में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 7 फरवरी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

गांव टीकैत अरौठा में बबलू चौधरी पुत्र दिलवार सिंह की दो बेटियों की बृहस्पतिवार को शादी थी। मथुरा जिले सौंख क्षेत्र के सुजौला गांव से बरात आई हुई थी। दूल्हे के पिता के पास जेवर से भरा बैग रखा था। बैग में चढ़ाने के लिए लाखों रुपये कीमत के जेवर रखे हुए थे। बरात चढ़त की रस्म के दौरान अचानक दो युवक आए और दूल्हे के पिता के पास रखे बैग को पार कर ले गए। कुछ लोगों ने इन युवकों को बैग ले जाते हुए देखा तो शोर मचा दिया, लेकिन यह लोग बाहर बाइक पर खड़े अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गए। बबलू के चाचा नागेंद्र चौधरी ने बताया कि यह पूरी घटना बरात चढ़त के दौरान वहां हुई, जहां बरात ठहरी हुई थी। गांव में ही शादी समारोह चल रहा था।  दोनों शातिर पहले कॉफी बांटने के बहाने अंदर आए और फिर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद यह फिर पूरी स्थिति को भांपकर अंदर आए और दूल्हे के पिता के पास रखे बैग को लेकर बाइक से भाग गए। 

बैग में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। इधर, बैग पार होने की बात जैसे ही शादी समारोह में फैली, वैसे ही रंग में भंग पड़ गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि जेवरों से भरे बैग की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों