//

बरेली: बिना अनुमति मकान गिराने पर पुलिस की सख्ती, पांच आरोपी सलाखों के पीछे

13 mins read

मुख्य आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने एक बुलडोजर कब्जे में लिया

बरेली के बहेड़ा में नैनीताल हाईवे के किनारे बने मकान को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक बुलडोजर को कब्जे में लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते खुफिया विभाग भी चौंकन्ना हो गया है। नैनीताल हाईवे किनारे के मोहल्ला शिकोही नगर में बने बेशकीमती मकान को दो बुलडोजर लेकर पहुंचे दबंगों ने बृहस्पतिवार तड़के ढहा दिया था। मलबे में दबकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरोध करने पर अवैध असलहों से लैस तकरीबन 35 लोगों ने पहले धमकाया, उसके बाद लाठी डंडों से मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था और पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

दरअसल, मामला दोनों समुदायों से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते समुदाय विशेष के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। पीड़िता अफरोज बेगम ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश चंद्रपाल समेत 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। हरीशचंद्र पाल की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस को उसकी सर गर्मी से तलाश है। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक बजे लोधीपुर भट्ठे के पास से सूरजपाल, अमरजीत, लक्की पाल, अमित व दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि इस मकान को लेकर अफरोज बेगम व हरीशचंद्र पाल के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। मुख्य आरोपी हरीशचंद्र पाल को गिरफ्तार करने के लिए जिले के अधिकारियों ने भी सख्त आदेश दिए हैं। 

बरेली में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। इधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण अब खुफिया विभाग भी चौंकन्ना हो गया है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। पुलिस की टीमें लगातार दबिश डाल रही हैं। नगर में शांतिपूर्ण माहौल कायम है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog