शव की पहचान अब तक नहीं, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
यूपी के गोंडा में आर्यनगर बाजार के बगल बनबाबा पुरवा के पास शुक्रवार को एक युवक का अधजला शव सरयू नहर की पटरी पर मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना कौड़िया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व प्रधान ने सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। शव को बरामद किया गया है। मृतक ग्रे कलर की जींस पैंट, चकदार शर्ट व मेंहदी कलर का जैकेट पहने हुआ था। जैकेट अधजली है।

स्थानीय स्तर पर उसकी शिनाख्त को लेकर काफी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेष मणि पांडेय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच व पड़ताल शुरू कर दी है।