/

कासगंज में मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

11 mins read

सहावर कस्बे में बैंक चोरी के प्रयास में वांछित थे गिरफ्तार बदमाश

कासगंज के एसओजी, सर्विलांस व सदर कोतवाली पुलिस ने सहावर रोड पर नगला चीता इलाके में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। तीन अन्य बदमाश बाइक से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। दोनों बदमाश सहावर कस्बे में बैंक में चोरी के प्रयास व शहर में हुई चोरी की वारदात में वांछित चल रहे थे।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली इंस्पेक्टर लोकेश भाटी, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल, एसओजी प्रभारी विनय कुमार शर्मा को फर्रुखाबाद जनपद के बदमाशों के चाड़ी रोड पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नगला चीता के रास्ते पर दो बाइकों पर पांच संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। वह बाइक मोड़कर भाग गए। इस बीच पुलिस ने दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि इससे पहले बाइक सवार दोनों बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। 

एक बदमाश शंकर (25) निवासी ममांपुर थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसी बीच पुलिस ने दूसरे बदमाश पंकज उर्फ उधम सिंह निवासी ममांपुर को भी दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों की तलाशी ली तो तमंचा कारतूस बरामद हुए। वहीं चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए और एक बाइक भी बरामद की। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश शंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। इसके बाद दोनों बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। तीन बदमाश विजय, नन्नू व दीपू निवासीगण ममांपुर जनपद फर्रुखाबाद फरार हो गए।

दोनों बदमाशों पर दर्ज हैं 10-10 मुकदमे
कासगंज। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाश शंकर व पंकज दोनों ही शातिर किस्म के हैं। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों पर फर्रुखाबाद जनपद व कासगंज जनपद में दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमें चोरी, लूट व अन्य संगीन धाराओं से जुड़े हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों