/

घर में फंदे से लटकती मिली युवती, परिजन आत्महत्या के कारण से अनजान

8 mins read

मां की साड़ी से बनाया फंदा, आत्महत्या के कारणों की गुत्थी बरकरार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव घर के कमरे में मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर निवासी परशुराम किसान हैं। सोमवार की शाम परशुराम घर के बाहर किसी काम से गए थे। शाम लगभग छह बजे परशुराम की पत्नी मीरा देवी व घर के अन्य लोग घास लेने के लिए गए थे। घर पर उनकी पुत्री रश्मी (21) अकेली थी। जब सभी लोग घर लौटे तो घर के एक बंद कमरे में पुत्री के शव को फंदे से लटकता पाया।

इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने खिड़की तोड़कर बच्चे को अंदर भेजकर गेट खुलवाया और शव को फंदे से उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, सीओ अजीतमल अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सीओ के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्य युवती के आत्महत्या के कारण को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों