रायबरेली में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुकान में घुसने से दरोगा की मौत, तीन घायल

6 mins read

खीरों थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायबरेली में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई। हादसे में सेमरी चौकी इंचार्ज की मौके पर मौत हो गई तो वहीं तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। 

मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगत ढाबा के पास है। जहां बीती मंगलवार देर रात रात गश्त के दौरान सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गई। इस घटना में चौकी इंचार्ज चमन सिंह सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज लाया गया, जहां चौकी इंचार्ज चमन सिंह की मौत हो गई। 

वहीं गंभीर हालत में तीन पुलिसकर्मी जितेंद्र, उदय व सूर्यभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चमन सिंह बहराइच के रहने वाले थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया की बहुत ही दुर्भाग्य घटना है। टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों