हमीरपुर: प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, बच्चों की चीख-पुकार से खुला राज

14 mins read

ससुराल से लौटने के कुछ घंटों बाद ही पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव में दंपती ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मंगलवार की दोपहर ससुराल से घर लौटे थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान बिहूनी खुर्द भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे सोहन लाल उर्फ छुन्ना (26) पुत्र काशी प्रसाद व उसकी पत्नी समीक्षा (23) अपने घर में छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें मोहल्ले के बच्चों ने शव लटका होने की जानकारी दी थी। बताया कि छुन्ना अपनी पत्नी के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल मौदहा क्षेत्र के करहिया गांव गया था और मंगलवार दोपहर दोनों लौट आए। सोहल लाल के चार भाई व मां कासगंज स्थित ईंट भट्ठों में मजदूरी करते है और घर में दोनों अकेले रहते थे।

आत्महत्या का मामला हो रहा है प्रतीत
शाम साढ़े चार बजे छुन्ना को मोहल्ले वासियों ने मोहल्ले में टहलते देखा है। शादी दो साल पहले हुई है और कोई संतान नहीं है। सीओ राठ राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक व महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

पारिवारिक भाई की शादी से लौटी थी समीक्षा
समीक्षा अपने पारिवारिक भाई करहिया गांव निवासी योगेंद्र की शादी में शामिल होने गई थी। करहिया गांव निवासी समीक्षा की सहेली के अनुसार आज ही तो यहां से अपनी ससुराल गई है। उसके चेहरे की खुशी देख जरा भी अहसास न था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है।

किसी युवक से था प्रेम प्रसंग
मोहल्लेवासियों के अनुसार महिला का गांव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी शादी समारोह के दौरान छुन्ना को हो गई। इसी बात को लेकर ससुराल पहुंचने के बाद दोनों में विवाद हुआ होगा और दोनों ने फंदा लगा लिया।

ननिहाल में रहता था परिवार
छुन्ना के पिता काशी प्रसाद मूल रूप से राठ क्षेत्र के इटैलिया गांव निवासी थे। ग्राम प्रधान के अनुसार बहुत पहले परिवार आकर यहीं बस गया। कांशी प्रसाद विक्षिप्त होने कारण कही लापता हो गया। जिसका अब तक कोई पता नहीं चला। पांचों भाई परिवार समेत ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। इस वर्ष छुन्ना व उसकी पत्नी काम पर नहीं गए थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। गांव वालों के अनुसार ससुराल से आने के बाद युवक जुआ भी खेला है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।  -डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों