लखीमपुर सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, तीन दोस्तों समेत चार की मौत

9 mins read

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में कार घुस गई। कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पंचर ट्रॉली बना रहे एक मिस्त्री की भी इस हादसे में जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

निघासन कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा रात सवा दस बजे जा रहे थे। हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं। पीछे से कार ट्रॉली में जा टकराई, जिससे कार में सवार चौधरी पुरवा के संजय (24), रजनीश (19), लवकुश (23) निवासी लखहा की मौके पर मौत हो गईपंचर ट्रॉली बना रहे सिंगाही निवासी अंसार (26) घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21), अरुण(19), रवि (24) निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक  महेश चंद्र और सीओ महक शर्मा ने मौका मुआयना किया।

बर्थडे मानकर दोस्त को छोड़ने जा रहे थे घर
निघासन के चौधरी पुरवा के दिग्विजय की बर्थडे पार्टी मानने के बाद कार सवार युवक देर रात उसे छोड़ने घर जा रहे थे। मृतक रजनीश, लवकुश व संजय में गहरी मित्रता थी। कार जब हाजरा फार्म पहुंची तो वहां पर गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थीं, जिससे कार टकरा गई। पंचर होने के कारण उसको बनाने के लिए सिंगाही का मिस्त्री अंसार आया था। जोरदार टक्कर होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अंसार की भी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रहेगी होगी। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों