अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दो बेटियों संग खाया जहर

8 mins read

पति से विवाद के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपा थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में घरेलू कलह में विनती (42) ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। देर रात एक बेटी ने भी दम तोड़ दिया। 

महिला ने बुधवार को अपनी 12 साल की बेटी सपना और 10 साल की बेटी सृष्टि के साथ सल्फास का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपने मायके ककरौली में कॉल कर जहर खाने की जानकारी दी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। तीनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। दोनों बेटियों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात छोटी बेटी सृष्टि की भी मौत हो गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतका का पति भगत पास के ही गांव छछरौली में दूध की डेयरी संचालित करता है। दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था। सामाजिक लोगों ने कई बार समझौता कराया था।

मोरना से मंगाया था सल्फास
बुधवार को भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने किसी के माध्यम से मोरना से सल्फास मंगाया गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटियों के साथ सल्फास खा लिया।

पति पर शक के चलते रहता था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दंपती के बीच विवाद रहता था।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों