/

सैलून में गुंडागर्दी: युवक ने तमंचा दिखाकर डराया, भीड़ ने बंद कर पुलिस को बुलाया

8 mins read

सैलून संचालक पर हथियार तानने वाला युवक गिरफ्तार

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मामूली बात पर युवक ने सैलून संचालक पर तमंचा तान दिया। इस पर दुकानदार सकपका गया। लेकिन, मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़कर उसका तमंचा छीन लिया। उसे दुकान के अंदर बंद करके घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है  घटना लालगंज कस्बा के बृजेंद्र नगर मोहल्ले की है। पीड़ित मिथुन ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके बगल का दुकानदार धर्मेंद्र मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण देता है। दोपहर करीब 1 बजे युवक की बाइक और धर्मेंद्र की कार में टक्कर हुई। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। उसकी मौजूदगी में दोनों के बीच सुलह हो गई। 

तमंचा छीनकर उसे दुकान में बंद कर दिया

थोड़ी देर बाद युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके सैलून में आ धमका। गाली-गलौज करने लगा। जब तक वह कुछ समझता उसने तमंचा निकालकर तान दिया और धमकी दी। दुकान में दाढ़ी बाल बनवाने के लिए बैठे ग्राहकों ने युवक को पकड़ लिया। उसका तमंचा छीनकर उसे दुकान में बंद कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया। उसे कोतवाली लेकर पहुंची। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान गुरबक्शगंज निवासी शिवांशु गौतम के रूप में हुई है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों