/

सराफा कारोबारी को बनाया निशाना, गहनों से भरी स्कूटी लूटकर बदमाश फरार

9 mins read

सादाबाद में सराफा कारोबारी को बनाया निशाना, आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित हाथरस रोड पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने बदमाश सराफा कारोबारी और उसके बेटे की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर स्कूटी छीनकर ले गए। स्कूटी की डिग्गी में सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग भी रखा हुआ था। 

जानकारी के मुताबिक, सराफा कारोबारी मनोज कुमार वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी रामनगर कॉलोनी मुरसान रोड सादाबाद की नगर के मुख्य बाजार में स्थित बजरिया में सराफा की दुकान है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान से शाम करीब सवा सात बजे अपने बेटे के साथ अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह हाथरस रोड पर करबन नदी के पुल के नजदीक स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने पहुंचे और सड़क को पार करने की कोशिश करने लगे तो इस दौरान तीन अज्ञात लोग आए। इन लोगों के चेहरे पर मास्क लगा था। इन लोगों ने मनोज और उनके बेटे की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और स्कूटी को छीनकर भाग गए। मनोज के मुताबिक उनकी स्कूटी की डिग्गी में ही जेवरातों से भरा बैग रखा हुआ था, जिसमें करीब 200 से 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। पैंडल, अंगूठी व अन्य गहने भी थे। इधर, पुलिस काफी देर तक घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

मौके पर सीओ हिमांशु माथुर, कोतवाल सतेंद्र राघव व एएसपी अशोक कुमार ने काफी देर तक घटना की जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। इधर, सूचना मिलने पर काफी व्यापारी व सराफा कारोबारी भी कोतवाली पर पहुंच गए।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों