तेज रफ्तार का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत

5 mins read

सुबह साढ़े चार बजे हुआ हादसा, माइलस्टोन 52.600 पर तेज रफ्तार बनी वजह?

शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह साढ़े चार बजे प्रयागराज कुंभ से वापस दिल्ली जा रहे कार सवार की गाड़ी माइल स्टोन 52.600  किलोमीटर पर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।  इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।

मृतकों के नाम
1. कुणाल पुत्र  स्व० इनर देव सिंह  35 वर्ष
2. रंजीत पुत्र रविंद्र 45 वर्ष
3. प्रेमलता कुमारी पुत्री रंजीत  20 वर्ष
निवासीगण आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

घायलों के नाम
1. चालक माधव पुत्र ओमेश्वर सैनी निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर यूपी 
2. रूपा देवी पत्नी कुणाल निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
3. रीता देवी पत्नी रंजीत निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों