//

धारदार हथियार से हमला, बुजुर्ग की लाश खेत में मिली – जांच जारी

6 mins read

900 मीटर दूर खेत में मिला शव, वारदात से इलाके में सनसनी

यूपी के बाराबंकी से शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां बकरियां चराने गए बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब 900 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के पीड़ गांव की है। गांव मो. अजीज (60) खेती के साथ-साथ बकरी पालन भी करते थे। सुबह 10 बजे वह बकरियां चराने निकले थे। जब रात तक घर नहीं लौटे तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। खेत की तरफ गए तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने दिखा। गले, सीने और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। खून से सनी लाश खेत में पड़ी मिली। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों से जानकारी एकत्र की जा रही है।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है, जबकि अन्य इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

बिजनौर में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान जाने पर भी खुले रहते हैं झोलाछापों के दरवाजें

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर लगता है प्रश्न चिन्ह मुस्तकीम राजपूत (संवाददाता) बिजनौर में इन दिनों