//

यूपी में दिल दहला देने वाली घटना: डंपर ने युवक और बाइक को 5 किमी तक घसीटा, तीन की मौत

13 mins read

फिरोजाबाद से सगाई पर जा रहे बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

आगरा-बाह मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को गांव अरनोटा के पास भीषण हादसे में तीन की मृत्यु हो गई। फिरोजाबाद से लगुन सगाई लेकर जा रहे बाइक सवार किसान, उनके जीजा और दोस्त को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। रफ्तार बढ़ा दी। डंपर के नीचे बाइक और किसान फंस गए। घिसटती बाइक से चिंगारी निकल रही थी। यह दृश्य देखकर रास्ते से निकल रहे लोगों की चीख गई। पांच किलोमीटर दूर फतेहाबाद क्षेत्र में फंसे हुए बाइक और मृतक का शव निकल गया। लोगों ने पिटाई के बाद चालक को पुलिस को साैंप दिया। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। गांव तिवाही की घड़ी, फिरोजाबाद निवासी शिवकुमार किसान थे। बृहस्पतिवार को उनकी बहन की लगुन सगाई का कार्यक्रम था। परिवार के लोग लगुन लेकर भदराैली के गांव ट्यूबवेल पुरा जा रहे थे। इनमें कुछ लोग बाइक पर तो कुछ लोग गाड़ियों में सवार थे। शिवकुमार के साथ बाइक पर गांव के ही दोस्त किताब सिंह और जीजा भोगपुरा, निबोहरा निवासी माखन सिंह साथ में थे। आगरा-बाह मार्ग पर गांव अरनोटा के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में जीजा-साले और दोस्त सहित तीनों की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के हाथ-पैर अलग हो गए। इसके बावजूद चालक ने डंपर को नहीं रोका। उसकी गति भी बढ़ा दी। आगरा की तरफ तेजी से ले जाने लगा।डंपर के निचले हिस्से में बाइक और शिव कुमार फंस गए। बाइक सड़क से रगड़ खाती हुई जा रही थी, जिससे चिंगारी निकल रही थी। यह देखकर राहगीरों ने डंपर का पीछा किया। शोर मचाकर चालक को रोकने के लिए कहने लगे, लेकिन चालक नहीं माना।

सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने वायरलेस सेट से फतेहाबाद क्षेत्र में बैरियर लगा दिए। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गांव खंडेर के पास बाबा की तिवरिया पर स्पीड ब्रेकर हैं। जब डंपर ब्रेकर से निकला तो बाइक और शव सड़क बाहर गिर गए। उधर, गति धीमी होने के कारण लोगों ने आगे वाहन लगाकर डंपर को रोक लिया। चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाकर हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर आ गए। शादी वाले परिवार में मातम छा गया।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog