वायरल वीडियो में पत्नी का कबूलनामा, विवाह पूर्व संबंधों पर जताया खेद
आगरा की डिफेंस कॉलोनी के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की खुदकुशी की वजह पत्नी से रार को ही माना जा रहा है। मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस को मानव की बहन ने कई सबूत सौंपे हैं। इसमें एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति से खेद जता रही है। माना जा रहा है कि पत्नी के इस कबूलनामे के बाद ही मानव ने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।

रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मानव ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। टीसीएस कंपनी में वह रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 24 फरवरी की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला था। 27 फरवरी को बहन ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला। जो मानव ने मृत्यु पूर्व बनाया था। अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मानव और निकिता के बीच विवाद की शुरुआत क्यों हुई। निकिता के विवाह पूर्व जिंदगी को लेकर भी मानव की बहन ने पुलिस को सबूत उपलब्ध कराए हैं। पुलिस को बहन ने बताया कि तीन जनवरी को एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से भाई के पास एक मैसेज आया था।
इंस्टाग्राम पर आए मैसेज के बाद से ही तनाव में रहने लगा था मानव
युवती ने मानव को उसकी पत्नी और साली के बारे में बताया था। इंस्टाग्राम पर आए इस मैसेज के बाद से ही मानव तनाव में रहने लगे। उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले पत्नी ने बहुत कुछ छिपाया। उसी मैसेज के बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

खुदकुशी के पहले प्रयास के बाद परिजन समझाने गए थे मुंबई
मानव शर्मा की वहन आकांक्षा शर्मा ने पुलिस को बताया कि भाई ने मुंबई में खुदकुशी का प्रयास किया था। जानकारी होने पर माता-पिता मुंबई गए थे। दो दिन साथ रहे। भाई और भाभी को समझाया। कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करें।
इंस्टाग्राम पर मैसेज करने वाली युवती से मानव की बातचीत हुई। वह निकिता से सच जानना चाहते थे। निकिता ने भाई को धमकी दी थी कि दहेज के मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। निकिता ने मानव के सामने मुंबई में वीडियो में अपनी गलती स्वीकार की थी। पिछली जिंदगी के बारे में कबूलनामा किया था। निकिता का वह वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो मानव के मोबाइल में था। इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।
Trending Video
वीडियो में निकिता का कबूलनामा
वीडियो में निकिता कह रही है कि मैंने संबंध बनाए। मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था। पर संबंध बने ये कभी नहीं बताया था। वो शादी के बाद बताया था, वो भी उसके कई बार पूछने के बाद बताया। क्योंकि मैं डर गई थी कि मानव को खो ना दूं। उसके लाइफ में आते ही मैंने सबसे कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे। मेरे मामा उन्होंने भी मेरे साथ जबरदस्ती की, जोकि बहुत गलत था। मुझे पता है कि मैंने बहुत सारी गलती कीं हैं। मानव को झूठ बोला। नहीं बताया, सिर्फ इसलिए की हमारी शादी में कोई फर्क न आए। इतना होने के बाद भी कभी मानव में मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाया। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। गलती के बदले वो मुझे जो भी पनिशमेंट देगा वो मुझे मंजूर होगा। क्योंकि मैंने बहुत बड़ी गलती की है, लेकिन वो मेरा पास्ट था। मानव के साथ रहकर मैंने किसी लड़के को देखा तक नहीं है, ना ही किसी को अपनी लाइफ में लाना चाहती हूं। मेरी लाइफ का मैंने सबकुछ मानव को बता दिया है। मुझे अपनी गलती बहुत फील हो रही है। मैं सबकुछ करने के लिए रेडी हूं।