//

शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म की कोशिश से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

9 mins read

17 वर्ष की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में रहने वाली 17 वर्ष की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बेटी के शोर मचाने पर आरोपी युवक राहुल भाग निकला। घटना से आहत होकर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह पेशे से निजी चालक हैं। परिवार में पत्नी व इकलौती बेटी है। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी तबीयत खराब थी। वह पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला राहुल उनके घर में घुस आया। उसने बेटी के साथ गलत काम की कोशिश की। किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।

खबर पाकर अस्पताल से माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे

पीड़िता के पिता का कहना है कि राहुल की हरकत से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने घर में खुद को आग लगा ली। लपटों में घिरी किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। खबर पाकर अस्पताल से माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे। बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि बेटी 60 प्रतिशत झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर है।

आरोपी को मिले कड़ी सजा

किशोरी के पिता ने रोते हुए कहा कि उनकी इकलौती बेटी के साथ गलत काम करने वाले राहुल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog