/

यूपी: बेटी के सामने पति ने पत्नी की हत्या, सीढ़ी से धक्का देने का आरोप

10 mins read

फिरोजाबाद: पति ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर की हत्या

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में पत्नी के सिर पर भरी वस्तु से प्रहार कर पति ने हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला विष्णु निवासी ब्रजमाला (30) की 8 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति से कई बार विवाद हुआ। इसमें रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इसके बाद महिला का पति उसे न्यायालय से समझौते के बाद वापस ले आया था। मंगलवार को उसके पति मोहित ने ही उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

महिला का शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि जिस मकान में महिला की हत्या की गई है वह निर्माणाधीन है। मायके पक्ष के लोग ही उस मकान को बनवाने में मदद कर रहे हैं। महिला की आठ साल पहले ही शादी हुई थी। महिला की एक बेटी भी है।

दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया था केस
आठ साल पहले ही ब्रजमाला की मोहित से शादी हुई थी। उसका मायका ठारपूठा क्षेत्र में है। शादी के बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पत्नी की ओर से केस दर्ज कराया गया था। कुछ दिन बाद पति समझौते के बाद पत्नी को घर के आया था।

बेटी बोली, पापा ने मम्मी को दिया सीढ़ी से धक्का
थाना लाइनपार क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया की मम्मी और पापा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने मम्मी को सीढ़ी से धक्का दे दिया। सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्र में पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई राजेश ने अपने जीजा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog