/

घर में मिली महिला की लाश, पास के बाग में फांसी पर झूला युवक – हत्या या आत्महत्या?

13 mins read

पति का आरोप – युवक ने पहले मेरी पत्नी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। करीब तीन घंटे बाद युवक के घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित घर में महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने महिला के घर भी जाकर जांच पड़ताल की। महिला के पति ने मरने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। ददौर गांव का शिवेंद्र दोहरे (21) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला।

महिला के गले पर रस्सी के निशान थे
करीब तीन घंटे बाद शिवेंद्र के घर से लगभग 50 मीटर दूर महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। यह गांव के अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव था, जो घर में संदिग्ध हालात में पड़ा था। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे।

पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया
हाथों पर भी अंगुलियां छपी थीं।  सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने पति और बच्चों से पूछताछ की। पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने पूजा की हत्या कर फंदे से लटक गया।

शव का पोस्टमार्टम कराया
पुलिस ने महिला के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। उधर, युवक और महिला के बीच संबंधों की भी गांव में चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं। वहीं, एक साथ दो शव मिलने से इलाके में खलबली मची हुई है।

तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी पूजा
अखिलेश दोहरे हरियाणा के भिवाड़ी में रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है। घर में उसकी पत्नी पूजा (30), दो बेटियां साक्षी (07), लोकेश (05) और बेटा लोकेश (04) रहते हैं। अखिलेश ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे घर पर आया था। उस समय बैग बाहर के कमरे में रखकर गांव वालों के साथ बैठने चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वह आया तो अंदर के कमरे में पत्नी का शव पड़ा मिला था। ददौरा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिला है। महिला के गले और हाथ पर निशान मिले हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की रिपोर्ट में लटककर मरने की पुष्टि हुई है। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है।  -संजय कुमार वर्मा, एसएसपी

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

मुरादाबाद -ठाकुरद्वारा रोड पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, शाहबाज़ क्लीनिक एंड नर्सिगहोम सील

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था यूनानी चिकित्सक का नर्सिंग होम मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा रोड़ स्थित नाखूनका गांव