//

क्रूरता की हद: मेरठ में तीन हमलावरों ने डॉक्टर को पीटा, कपड़े उतारे और किया खौफनाक हमला

14 mins read

परीक्षितगढ़ में खौफनाक वारदात, तीन हमलावरों ने डॉक्टर का गुप्तांग काटा

Meerut News : परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला में 42 वर्षीय क्लीनिक संचालक पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने संचालक का गुप्तांग भी काट दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

किला परीक्षितगढ़ में क्लीनिक पर संचालक बृहस्पतिवार शाम 5 बजे अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए संचालक से मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद तेजधार हथियार से क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काट दिया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद धर्मेंद्र ने कॉल कर कुछ चिकित्सक को क्लीनिक पर बुलाया। उन्होंने संचालक का उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण परिजन क्लीनिक संचालक को आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर करने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गए। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमले की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना संचालक के भाई ने बृहस्पतिवार रात दी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि हमले का कारण क्या है और हमलावर कौन हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस हमले का कारण भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

अवैध संबंध को लेकर हमले की आशंका
परीक्षितगढ़ पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों की घेराबंदी के लिए भी पुलिस लग गई है। पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने हादसे में गुप्तांग कटने की जानकारी दी। बाद में हमला कर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया।

ये बोले प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर
क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। परिजन उन्हें देर से अस्पताल लेकर आए। पहले खुद उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद मेरे पास आए थे। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
– डॉ. नीरज गोयल

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog