//

यूपी में इंसानियत शर्मसार, डीजे का विरोध करने पर विधवा के साथ दरिंदगी, बेल्ट से पीटा

10 mins read

शाम को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आगरा के खंदौली के गांव नाई की सराय में होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। वीडियो और फोटो वायरल हो गए। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई। थाना खंदौली में भी सुनवाई नहीं हुई। देर शाम अधिकारियों तक जानकारी पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना शुक्रवार शाम की है। नाई की सराय क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अपने प्लाॅट पर गई थी। वहां उनके पशु बंधे रहते हैं। मोहल्ले के लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। पशु चौंक रहे थे, जिससे वह दूध नहीं निकाल पा रही थीं। आवाज कम करने की कहने पर आरोपी भड़क गए।

आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटने लगे। चीख पुकार होने पर पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया। सूचना देने पर पीआरवी की गाड़ी पहुंची, मगर पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई के लौट गए। वह मुढी पुलिस चौकी और खंदौली थाने पहुंचीं मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी भी शिकायत न होने की बात कहते रहे। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने पीड़िता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के पति की पांच साल पहले मृत्यु हुई थी। वह दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
कमिश्नरेट में थाने और चौकियों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इस घटना की रिपोर्ट भी अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दर्ज हो सकी। एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत ने बताया कि जेठ के परिवार से डीजे बजाने पर विवाद हुआ था। महिला ने मारपीट, निर्वस्त्र करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog