//

शर्मनाक वारदात: युवकों ने पति को नशे में धुत कर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

7 mins read

पांच युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर रची घिनौनी साजिश

पांच युवकों ने एक युवक को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने के बाद उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं।

महाराजपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वो पति के साथ किराये पर रहती है। शुक्रवार देर शाम गांव के राहुल निषाद उर्फ बाजीगर, उसका भाई सुनील, भोला, अरुण निषाद व गोविंद कुशवाहा घर आए। पांचों युवकों ने पति व मकान मालिक के बेटे को शराब पिलाई। उनके नशे में होने के बाद पांचों ने बंधक बनाकर गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। बेहोश हाेने पर भाग निकले। होश में आने के बाद वह घर पहुंची और घटना की जानकारी पति को दी।

रात में ही पति के साथ महाराजपुर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। शुक्रवार देर रात पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पहुंची और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। महाराजपुर थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकारी है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog