//

Kanpur : गंगा घाट पर विवाद: नहाने से रोकने पर पुलिस पर हमला, 11 के खिलाफ FIR

7 mins read

कानपुर के कल्लूपुरवा घाट पर गहरे पानी में नहाने से रोका तो भड़के युवक

कोहना थानाक्षेत्र में कल्लूपुरवा घाट पर शनिवार को गहरे पानी में नहाने से रोकने से गुस्साए युवकों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया। इंस्पेक्टर कोहना ने घायल सिपाहियों को हैलट में भर्ती कराया है। कांस्टेबल ने एक नामजद समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांस्टेबल अरुण अत्री ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजै चौकी प्रभारी गंगा बैराज ने फोन कर गंगा किनारे से भीड़ हटाने के लिए कहा।

इस पर अपने साथी कांस्टेबल जयराम और दीपांशु के साथ बाइक से कल्लूपुरवा घाट पहुंचे। वहां लोग गहरे पानी में नहा रहे थे। इस पर उन्हें गहरे पानी में नहाने मना किया। आरोप है कि अंकित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ गाली गलौज करने लगा। उसे समझा बुझाकर घाट से भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित अपने 10 अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया।

इसमें तीनों कांस्टेबल के सिर, शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में तीनों कांस्टेबल बेहोश हो गए। इसबीच राहगीरों की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायल सिपाहियों को हैलट में भर्ती कराया। थानाप्रभारी कोहना ने बताया कि घायल सिपाहियों की हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog