//

पत्नी के खूनी इरादों से अनजान था व्यापारी, होली पार्टी के बाद मौत का खेल

11 mins read

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोला राज, पत्नी के प्रेमी ने साथी संग रची खौफनाक साजिश

आगरा के बोदला मार्ग (जगदीशपुरा) निवासी बांस बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या साजिश कर उनकी पत्नी नीतू बघेल ने ही कराई थी। वह पुलिस की पूछताछ में यही बोलती रही कि हत्या में किसी और का हाथ नहीं है। मगर, पुलिस ने जब उसके मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली तो सच सामने आ गया। प्रेमी ने अपने साथी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह होली की पार्टी करने के बहाने व्यापारी को घर से ले गया था। बोदला स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले जितेंद्र बघेल की शादी को 12 साल से ज्यादा हो गए थे। वह 11 मार्च की शाम लापता हुए थे। 12 मार्च की सुबह फरह (मथुरा) क्षेत्र में हाईवे किनारे शव मिला था। शनिवार को पहचान हुई थी। जितेंद्र बघेल की मां चंद्रवती ने हत्या के केस में बहू नीतू बघेल और उसके मायके वालों सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया था। रविवार को पुलिस ने नीतू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तीन साल पहले हुई थी मुलाकात
थाना प्रभारी ने बताया कि करीब तीन साल से विष्णु के संपर्क में नीतू थी। नीतू के बेटे की आंख में चोट लगी थी। वह उसे इलाज के लिए विष्णु की एंबुलेंस से लेकर गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। प्रेम संबंध हो गए। वह पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए हत्याकांड का तानाबाना बुना। विष्णु जितेंद्र के घर आता था। उसकी दुकान पर भी आकर बैठता था। यहां पर नीतू भी आ जाया करती थी। दोनों बातचीत किया करते थे

पत्नी और प्रेमी पकड़े गए
थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र ने विष्णु से होली की पार्टी मांगी थी। 11 मार्च की शाम विष्णु ऑल्टो कार से आया था। एक दोस्त भी उसके साथ था। दोनों जितेंद्र को ले गए। बिचपुरी मार्ग पर शराब पी। कार में पीछे बैठे युवक ने अंगोछे से जितेंद्र का गला दबा दिया। हत्या के बाद विष्णु और साथी फरह पहुंचे। शव फेंककर आ गए। पुलिस ने नीतू और विष्णु को हिरासत में ले लिया है। विष्णु के साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog