//

लगातार गायब हो रही बेटियां! मुरादाबाद से 24 घंटे में 4 लड़कियां लापता

10 mins read

लगातार बढ़ रहे लापता मामलों से हड़कंप, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

मुरादाबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार किशोरियां लापता हो गईं। कटघर, मझोला, कांठ और डिलारी थाने में परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कटघर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कटघर थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई।

पिता ने कटघर के गोविंद नगर निवासी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरा मामला मझोला क्षेत्र का है। 15 वर्षीय किशोरी 10 मार्च को लापता हो गई। मामले में फरजान नाम के युवक पर केस दर्ज किया है। वहीं कांठ क्षेत्र निवासी किसान ने बेटी को बहलाकर ले जाने में कांठ के भैसली जमालपुर निवासी संजय के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आरोपी संजय उसकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है। डिलारी गांव से नाबालिग लड़की होली वाले दिन अचानक गायब हो गई। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने भोजपुर के इस्लाम नगर निवासी  35 वर्षीय अमीर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मझोला, कांठ, कटघर और डिलारी थाने की पुलिस किशोरियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मैनाठेर से किशोरी का अपहरण, तीन युवकों पर केस
मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण किए जाने की घटना सामने आई है। तीन दिन बीतने के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। किशोरी के पिता ने आरोपी विशाल, विकास और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर बाइक पर बैठाकर ले गए है। 15 मार्च की रात 11 बजे उसकी बेटी पड़ोस में गई थी। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह का कहना है कि जल्द की किशोरी को बरामद किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog