//

पति की हैवानियत – पत्नी के मुंह में ठूंसा डंडा, बेरहमी से पीटकर उतारा मौत के घाट

21 mins read

दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति की तलाश में पुलिस

Kanpur News : फतेहपुर जिले में बीआरसी कर्मी नशेड़ी पति ने बुधवार रात अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे उसने पत्नी के मुंह में कपड़ा और डंडा ठूंस दिया। इसके बाद पत्नी के ही दुपट्टे से गला दबा कर मार डाला और फरार हो गया। महिला के भाई ने बीआरसी कर्मी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलवां थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी किरन देवी (35) का ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी रोहित पटेल से 2016 में विवाह हुआ था। रोहित बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शाह में उसकी तैनाती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी
बुधवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद उनकी बेटी ऋषिका (6) और भांजा उत्कर्ष (14) घर के आगे वाले कमरे में सोने चले गए। भांजे ने बताया कि मामा और मामी दोनों छत के कमरे में चले गए। दोनों के झगड़ने की आवाज सुनाई पड़ रहीं थी। रोज की तरह झगड़ा होता मान वह लोग सो गए।

महिला के मुंह में ठूंसा था कपड़ा
सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के पीछे के कमरे से किरन का शव मुंह के बल पड़ा मिला। रोहित घर से फरार था। उत्कर्ष की सूचना पर पड़ोसियों ने किरन के मायके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर महिला के मुंह में कपड़ा और डंडे का टुकड़ा मिला। गले में दुपट्टे से दबाने का निशान और जमीन पर खून था।

दुपट्टे से गला दबाकर मारा
उससे कुछ दूर पर एक पायल पड़ी थी। डंडे के तीन टुकड़े भी मौके पर मिले। पुलिस का मानना है कि महिला की आवाज दबाने लिए कपड़ा और डंडा मुंह में ठूंसा गया था। बाद में डंडे से पीट कर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला गया। मृतका के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि रोहित अक्सर मारपीट करता था। वह शराब का लती है और उसका एक गांव की महिला से अवैध संबंध है।

आरोपी पति समेत सभी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी
इसके चलते कई बार विवाद और समझौता भी हो चुका है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोहित पर हत्या और उसकी बहन शीलू और उसके पति शैलेंद्र निवासी खिदिरपुर थाना बिंदकी, ननद पिंकी और उसके पति उमेश निवासी जैनपुर थाना मलवां, ननद पूनम देवी और उसके पति अजीत निवासी उदरौली थाना बिंदकी पर साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी पति समेत सभी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

छत से नीचे कमरे में पहुंचने की गुत्थी अनसुलझी
ललौली थाना क्षेत्र के गांव खटौली में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में कई सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है। इसमें एक बड़ा सवाल यह है कि दोनों छत के कमरे में सोने चले गए, फिर महिला किरन देवी का शव नीचे के पीछे वाले कमरे में कैसे मिला।

चार लोग एक साथ रहते थे घर में
रोहित पटेल, पत्नी किरन देवी, उसकी छह साल की बेटी ऋषिका और भांजा उत्कर्ष (14) चार लोग एक साथ रहते थे। घर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। घर के भूतल पर तीन कमरे हैं और छत पर एक कमरा है। भांजा उत्कर्ष के मुताबिक वह और ऋषिका भूतल के पहले कमरे में सोते हैं।

Trending Video

भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला शव
मामा रोहित और मामी किरन ऊपर बने कमरे में सोते थे। बुधवार रात को भी दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। उनकी रात तक कहासुनी की आवाज भी आ रही थी। लेकिन किरन का शव गुरुवार सुबह भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला। छत से नीचे लाने के लिए कोई घसीटने या अन्य साक्ष्य भी नहीं मिले हैं।

नीचे के कमरे में कैसे पहुंची किरनऐसे में महिला नीचे के कमरे में कैसे पहुंची, ये सवाल है। कयास ये लगाया जा रहा है कि लड़ाई के बाद किरन नीचे के कमरे में आ गई होगी। रोहित पीछे से पहुंचा होगा। दोनों के बीच यहां भी लड़ाई हुई होगी और रोहित ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर सीओ भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी हासिल की।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog