//

आगरा में दहेज के लिए अत्याचार, विवाहिता को करंट लगाकर मारने की कोशिश

5 mins read

न्यू आगरा पुलिस ने दर्ज किया मामला, ससुराल वालों के खिलाफ जांच शुरू

आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति व ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। केस होने पर समझौता कर वापस ले आए। आरोप है कि इसके बाद पति ने करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2019 में हुई थी शादी
सिकंदरपुर, दयालबाग निवासी पूजा ने केस दर्ज कराया। बताया कि शादी 8 मार्च 2019 को कृष्णा के साथ हुई थी। ससुराल आने पर पति व अन्य अतिरिक्त दहेज में रुपयों की मांग करने लगे। नहीं देने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। केस होने पर समाज के लोगों के सामने समझौता कर वापस ससुराल ले आए।

पति ने लगाया करंट
कुछ दिनों बाद फिर से पति मारपीट करने लगा। बाद में पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध किया तो फिर से दहेज मांगने लगे। बुधवार सुबह पति व अन्य ने मिलकर पिटाई की। बाद में जाने से मारने की नीयत से पति ने करंट लगा दिया। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog