/

पुलिस की दबिश में खुली पोल: रूफटॉप पर रंगरलियां मना रहे 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

12 mins read

मॉलिक्यूल एयरबार रूफ टॉप पर पुलिस का छापा, रईसजादों की पार्टी में हुक्के और पाइप बरामद

आगरा के फतेहाबाद रोड और ताजनगरी (ताजगंज) में होटल, रूफ टॉप रेस्तरां में भी नशे की पार्टी चल रही है। शनिवार देर रात पुलिस ने मॉलिक्यूल एयरबार रूफ टॉप में छापा मारा। काफी संख्या में रईस परिवारों के युवक-युवतियां नशे में पार्टी मना रहे थे। हुक्के और पाइप भी बरामद किए। पुलिस ने मैनेजर सहित 10 कर्मचारियों को पकड़ा। रविवार सुबह सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। ऐसी कार्रवाई से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड के निर्देश पर फतेहाबाद रोड और ताजगंज में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब तक 8 हुक्का बार बंद कराए जा चुके हैं। आरोप है कि नामी गिरामी पर दिखावे की कार्रवाई और छुटभैयों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।

पुलिस ने बताया कि रात 12:30 बजे के बाद हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर मॉलिक्यूल रूफ टॉप रेस्तरां में छापा मारा गया। युवक-युवतियों से 10 हुक्के बरामद किए। नशा करने वाले पाइप भी मिले। देर रात हुक्का बार में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां नशे में पार्टी मना रहे थे। कई अधिकारी और नेताओं के परिवारों से जुड़े थे। पुलिस ने मैनेजर सुमित, कर्मचारी अंकित, अरुण, योगेश, प्रवीन, आदित्य कुमार, राजा, सतीश, अर्जुन और आकाश को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि रेस्तरां में हुक्का प्रतिबंधित है। आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग करने और बीमारी फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने की दिखावे की कार्रवाई
ताजनगरी फेज दो में लंबे समय से मॉलिक्यूल एयरबार रूफटॉप रेस्तरां संचालित किया जा रहा है। ताजगंज पुलिस को संचालक का नाम तक नहीं मालूम। केस भी कर्मचारियों पर हुआ। एसीपी सैयद अरीब अहमद से पूछा गया तो उनका कहना था कि संचालक के बारे में पता किया जा रहा है।

पूर्व में भी हैं शिकायतें
मॉलिक्यूल रूफटॉप पहले से भी बदनाम रहा है। इसके पहले तेज आवाज में डीजे चलाने की शिकायतें लोग कर चुके हैं। एक बार इसमें झगड़ा भी हुआ था। बाउंसरों ने ग्राहकों की पिटाई की थी। इसमें नशेबाजी कराने की शिकायत भी आ चुकी हैं मगर पुलिस हर बार शिकायतों को टाल देती है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog