/

UP : भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- किसानों और युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

9 mins read

हत्या, लूट और बलात्कार चरम पर, यूपी में कानून व्यवस्था फेल – अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। लूट और अपराध की बाढ़ है। यूपी में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बलिया के रसड़ा में एक युवती के हाथ बांधकर हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने की भयावह तस्वीर आई है। जुल्म और गुनाह के मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तरह हाथ बांधे खड़ी है, अपराधियों का यह दुस्साहस उसी का नतीजा है। किसान आर्थिक संकट में है। निवेश का दावा खोखला है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी और भाजपा के नेता मिलकर उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर गलत काम और अन्याय कर रहे हैं। जनता बेहाल है, महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं। अस्पतालों में दवाई और इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा ने शिक्षण संस्थानों को बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि गांव-गांव में पढ़ा लिखा नौजवान खाली घूम रहा है और उसके हाथ में काम नहीं है। नौकरी व रोजगार हर क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के इस हालात के लिए मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog