/

UP : बार-बार सांप का हमला! 4 साल में 13 बार डसी गई युवती, अजीब घटना से लोग हैरान

7 mins read

चार साल में 12 बार सांप के डसने के बावजूद बची रही जान

यूपी के महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के पंचमपुरा गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां की निवासी रोशनी (20) सोते समय बुधवार की रात सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता दलपत ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले चार साल में सांप रोशनी को 12 बार काट चुका है। कई जगह तांत्रिकों से झाड़फूंक कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिलहाल रोशनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

रोशनी की मां धनकुंवर बताती हैं कि पहली बार सांप के काटने को उन्होंने सामान्य घटना माना था। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी रहा। हर बार सांप के काटने के बाद रोशनी के शरीर पर डसने के निशान मिलते हैं। हाल ही में जब रोशनी बिस्तर पर थी, तभी सांप आया और उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हैरानी की बात यह है कि सांप सिर्फ रोशनी को ही निशाना बनाता है। मां धनकुंवर बताती हैं कि सांप के आते ही रोशनी की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। वह चिल्लाती है और सांप उसे काटकर भाग जाता है। परिवार ने अब तक सांप को नहीं देखा है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog