//

बर्बर हत्या: बांका से पति का सिर काटा, फिर शव से लिपटकर रोती रही पत्नी

15 mins read

हत्या के बाद अनीता ने रची चाल, बेटे को बुलाया, घर पहुंचते ही खुला खौफनाक राज

Kanpur : पति की हत्या करने के बाद अनीता सिर पकड़कर बैठ गई। बेटो को मोबाइल से फोन कर बोली बेटा मेरी तबीयत खराब है जल्दी घर आ जाओ। मां के बीमार होने की बात सुन जैसे ही राजेश घर पहुंचा। बेड पर पिता का शव पड़ा था। नजदीक मां बैठी थी। राजेश ने बताया कि पिता की शराब की लत से सभी परेशान थे। मां ने कई बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माने। सोमवार की दोपहर वह खेत में था, उसके दोनों भाई बाहर खेल रहे थे। समाचार लिखे जाने तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।इधर हत्या की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस व मीडिया कर्मियों को अनीता गुमराह करती रही। कहा कि वह और उसका पति घर में मौजूद थे। तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी और बीच बचाव में वह घायल हो गई।

दोनों काम कर चलाते थे परिवार
अरविंद रैकवार कस्बा स्थित कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी में काम करता था। उसकी पत्नी अनीता सिंघाड़े बेचने का काम करती थी। बड़ा बेटा राजेश कस्बा में ही फल का ठेला लगाता है। जबकि दो पुत्र शिब्बा व दिनेश पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के समय बड़ा पुत्र बाजार में था। दो पुत्र घर के सामने खेल रहे थे।

यह है मामला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बा में शराबी पति की हरकतों से तंग पत्नी ने सिंघाड़ा काटने वाले बड़े चाकू (बांका) से वार कर पति की नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर आई पुलिस व सीओ राठ ने जांच कर पत्नी को हिरासत में ले पूछताछ की। इसमें पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पति की हत्या के दौरान खून के छींटे दीवार व पत्नी क चेहरे पर भी मिले हैं। घटना के बाद पत्नी ने मनगढंत कहानी बनाकर पति के शव से लिपटकर रोती बिलखती रही।

बेटे ने बुलाई पुलिस
सोमवार को कस्बे के महोबा रोड स्थित बैजनाथ अग्रवाल विद्यालय के पीछे वाली बस्ती निवासी अरविंद (42) के बेटे राजेश ने थाने में पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस को घर के बेड पर अरविंद लहूलुहान मृत पड़ा मिला। वहीं उसकी पत्नी अनीता के चेहरे पर खून के छींटे पड़े दिखे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी की सूचना पर सीओ राठ राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। साथ ही मृतक की पत्नी से पूछताछ की इसमें उसने पति की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि दोपहर के समय तीनों बच्चे बाहर थे। अरविंद शराब पीकर घर आ गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। विवाद काफी बढ़ जाने पर उसने पास में रखी चाकू से उस पर वार कर दिया। उसकी गर्दन कट गई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम 3:30 बजे मुस्करा थाने में हत्या की सूचना मिली। जिस पर पुलिस, डॉगस्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। जिसमें पति-पत्नी के आपसी विवाद का कारण सामने आया। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog