/

मुरादाबाद नगर निगम ने सील किया मिडटाउन क्लब, सात करोड़ का टैक्स न चुकाने पर कार्रवाई

10 mins read

मिडटाउन क्लब सीलिंग के बाद उभरा बड़ा कनेक्शन: रजनी जैन और सौरभ जैन का घोटाले से लिंक

मुरादाबाद नगर निगम ने ईद की छुट्टी के दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए मिडटाउन क्लब को सील कर दिया। क्लब पर सात करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स और वाटर टैक्स बकाया था। निगम ने इसे शहर के सबसे बड़े डिफॉल्टरों में शामिल किया था। कई बार नोटिस भी भेजे थे लेकिन जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया गया। मिडटाउन क्लब की मालिक रजनी जैन हैं। वह बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले के आरोपी सौरभ जैन की पत्नी हैं। सौरभ पर उत्तर प्रदेश के चर्चित घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं। वहीं, रजनी जैन पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की करीबी मानी जाती हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

निगम ने दो स्थानों से शुरू की गोशाला के उत्पादों की बिक्री
नवरात्र के शुभ अवसर पर नगर निगम की ओर से पंचायत भवन के पास सेंटमेरी रोड स्थित भवन में और शहर के कालीमाता मंदिर परिसर में पंचगव्य उत्पादों की दुकानें खोली गई हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और स्वाति सहगल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कान्हा गोशाला द्वारा निर्मित हवन सामग्री की किटें भी इन दुकानों पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि गोशाला में 750 गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। जहां गो-सेवा को बढ़ावा देने और गो-उत्पादों के समुचित उपयोग के लिए दिव्य हवन सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पंचगव्य उत्पादों की दुकानों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकोशेड, गुलाब बाड़ी और सीएल गुप्ता मोक्ष धाम सहित विभिन्न स्थानों पर गो-काष्ठ भंडारण केंद्र बनाए गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर गो-काष्ठ का उपयोग किया जा सकेगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog