//

मुरादाबाद में घर में घुसे लुटेरे, निर्यातक का बेटा बना निशाना, कार्रवाई पर उठे सवाल

17 mins read

लैपटॉप, मोबाइल और सोने का हार लेकर फरार हुए लुटेरे

सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चार बदमाश निर्यातक अख्तर हुसैन के घर में घुस गए। बदमाशों ने निर्यातक के बेटे नासिर हुसैन को चाकू के बल पर बंधक बनाकर लैपटॉप, मोबाइल, सोने का हार समेत अन्य सामान लूट ले गए। भागते समय बदमाश नासिर को बाथरूम में बंद कर गए। सुबह नौकरानी के पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अपर इंडिया निर्यात फर्म के मालिक अख्तर हुसैन का एक मकान जिगर कॉलोनी में तिकोनिया पार्क के पास है। तीन मंजिला मकान में उनके बेटे नासिर हुसैन अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी दूसरे घर में रहती हैं। नासिर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गए थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश चार बदमाश जीने से अंदर आ गए। बदमाशों ने नासिर की गर्दन पर चाकू रखकर बंधक बना लिया, फिर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश घर से एक लैपटाप, मोबाइल, सोने का हार, कपड़े समेत अन्य सामान ले गए। नासिर ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चक्कर की मिलक में रहने वाली नौकरानी नासिर के घर पहुंची तो देखा घर के दरवाजे खुले थे। वह ऊपरी मंजिल तक पहुंची तो जीने के दरवाजे भी खुले मिले। उसने नासिर को आवाज दी तो नासिर ने बताया कि वह बाथरूम में हैं। महिला ने गेट खोलकर नासिर को बाथरूम से बाहर निकाला। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

जीने का दरवाजा कैसे खुला… जांच में जुटी पुलिस
सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में शनिवार तड़के निर्यातक के बेटे को बंधक बनाकर लूट के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मकान में नासिर हुसैन अकेले ही रहते हैं। चक्कर की मिलक निवासी महिला सुबह-शाम घरेलू काम करने आती है। इसके अलावा किसी का मकान में आना-जाना नहीं है। नासिर ने बताया कि वह सभी दरवाजा बंद करने के बाद सोते हैं। जीने का दरवाजा भी वह बंद ही रखते हैं। शुक्रवार रात जीना कैसे खुला रह गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मकान की जांच-पड़ताल के बाद छत पर पहुंची। तब पता चला कि नासिर के मकान के पीछे मोबाइल टावर है, जिसमें एक सीढ़ी भी रखी मिली है। इसके अलावा मकान के पिछले हिस्से में चक्कर की मिलक से रामगंगा नदी को जाने वाला रास्ता है। इस पर लोगों का आना-जाना रहता है। पीछे से ही मकान में आने और जीने के रास्ते बदमाशों के दाखिल होने की संभावना है।

Trending Video

बदमाशों ने चाय पी और मिठाई भी खाई
नासिर ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब एक घंटे तक मकान में रहे। इस दौरान बदमाशों ने खुद ही चाय बनाई और पी। इसके अलावा बदमाशों ने घर में रखी मिठाई भी खाई। लूटपाट के बाद उसे बाथरूम में बंद कर भाग गए।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog