//

Moradabad : दो सहेलियों को शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मैनाठेर में हुआ था दुष्कर्म

6 mins read

पीड़िताओं की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने दिखाई सक्रियता

मैनाठेर थानाक्षेत्र से दो सहेलियों को एक युवक अपने साथ ले गया। आरोपी ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने छह अप्रैल को मैनाठेर थाने में संभल के सैफ खां सराय निवासी रबीशान उर्फ चांद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ गेहूं की फसल काटने गई थी। इसी दौरान आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर उनका मेडिकल कराया और बयान दर्ज किए। बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया गया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog