//

Agra : शादी के बाद शबीना को मिली खौफनाक मौत, मासूम बेटी को भी उतारा मौत के घाट

18 mins read

तीसरे निकाह के पांच महीने बाद हुई हत्या, आरोपी पति अब्दुल रशीद फरार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के खतैना  में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। घटना के बाद से मृतका शबीना का पति अब्दुल रशीद फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। 5 महीने पहले ही उसने शबीना से तीसरा निकाह किया था। पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से 8 नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थी। यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है। इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था।

उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था। पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मामले में इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। माना यही जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या कर पति फरार हो गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पत्नी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
शबीना के परिजन ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे। वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। अब्दुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसलिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर पत्नी की शिकायत कर रहा था। उस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत में लिखा नंबर मिलाया। मगर, वो अब्दुल के परिचित का निकला। पुलिस को आशंका है कि अब्दुल ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी शिकायत की। इसमें अपने परिचित का नंबर लिख दिया।

दोस्त ने परिवार को किया था फोन
अब्दुल रशीद के घर पर पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला लगा देखा। उन्हें लग रहा था कि परिवार कहीं घूमने गया होगा। मृतका के परिजन ने बताया कि अब्दुल के दोस्त ने मंगलवार रात 10:15 बजे काॅल किया। अब्दुल के बारे में पूछा। उसके बारे में जानकारी से इंकार करने पर काल काट दिया। एक घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया। बाद में पुलिस ने हत्या की जानकारी दी।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog