//

Meerut : पीले दुपट्टे से बंधे हाथ-पैर, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव – मेरठ में मचा हड़कंप

13 mins read

गेसूपुर दतावली के आम के बाग में दफनाया गया महिला का शव कुत्तों ने खोद निकाला

एक महिला के हाथ पैर बांधकर हत्या के बाद शव भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली में आम के बाग में दबा दिया गया। कुत्ते जमीन खोदकर शव को नोचने लगे, तब लोगों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में आसपास के जिलों के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली मार्ग पर अकबरपुर डिग्गी निवासी नीरज पुत्र राजेंद्र का आम का बाग है। शुक्रवार को बाग में अर्धनग्न अवस्था में करीब 35 साल की महिला का शव जमीन में दबा मिला। शुक्रवार सुबह बाग की रखवाली करने वाले गेसुपूर निवासी मनोज ने जब महिला के शव को कुत्ते के द्वारा नोचते देखा तो उसने बाग के मालिक नीरज को सूचना दी। नीरज मौके पर आया और महिला का शव देखकर भावनपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने देर तक महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के क्षेत्र के मोबाइलों की लोकेशन खंगाल रही है।

कई दिन पहले हत्या की आशंका
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब शव को जमीन से बाहर की ओर निकाला तो महिला के दोनों हाथ और पैर पीले रंगे के दुपट्टे से बंधे हुए थे। शव को देख कर लग रहा था कि कई दिन पहले महिला की हत्या की गई है। जमीन में शव काफी नीचा नहीं होने के कारण कुत्तों ने महिला के शव को जमीन से निकाल कर नोचना शुरू कर दिया था। मृतका ने हल्के हरे रंग का सूट पहन रखा था। महिला की सलवार मौके पर नहीं मिली। दोनों पैरों में पाजेब और बिछुए, कानों में बुंदे और दोनों हाथों में लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई थीं। महिला के दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि हत्यारों ने महिला की कहीं अन्य स्थान पर हाथ-पैर बांधकर हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए यहां बाग में जमीन में दबाया है, ताकि पहचान न हो सके। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog