/

Agra : श्री बालाजी ज्वेलर्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

17 mins read

चार दिन पहले हुई लूट और हत्या के बाद फरार था आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने ज्वेलर्स की हत्या और लूट कांड के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसके भाई को पकड़ने की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में चार दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन यादव को ढेर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।

आगरा में लूट के बाद की थी ज्वेलर्स की हत्या
आगरा शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पांच लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चौराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से खासा आक्रोश है।

शोरूम में आए दो बदमाश
रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फॉरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए।

युवतियों पर बदमाशों ने तानी पिस्टल
शोरूम पर आए बदमशों में से एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चौधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं।

शोरूम मालिक को देख युवती ने मचाया शोर
बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया। बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए थे।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog