/

बुलंदशहर गैंगरेप और हत्या: पुलिस की लापरवाही से परिवार हुआ परेशान, अब हुआ बड़ा खुलासा

22 mins read

पोस्टमार्टम में देरी और शव की शिनाख्त में लापरवाही, पुलिस की लापरवाही से दुखी परिजन

यूपी के मेरठ में एक किशोरी की चलती कार से फेंककर हत्या और दूसरी से हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खुर्जा पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा भी बढ़ा ली है। इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजन भटकते रहे। मेरठ के जानी थाने की पुलिस ने भी शव बरामद होने के बाद सक्रियता नहीं दिखाई। शिनाख्त से लेकर पोस्टमार्टम कराने तक में लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के लिए नौ मई की पूरी रात खुर्जा पुलिस के साथ किशोरी के परिजन मेरठ में भटकते रहे। 

किशोरियों को भी जबरन पिलाई बीयर 
सूरजपुर में किराये पर रह रहीं दोनों किशोरियां छह मई की शाम करीब सात बजे अमित और उसके साथी संदीप के साथ कार में सवार हुई थीं। कुछ दूर चलने के बाद अमित का रिश्तेदार गौरव भी कार में आ गया था। इसके बाद आरोपियों ने बीयर की केन खरीदी। खुद पीने के साथ किशोरियों को भी जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद किशोरियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर किशोरियों की पिटाई की। मेरठ के जानी में चलती कार से फेंककर एक किशोरी की हत्या कर दी थी। 

दूसरी किशोरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी। फिलहाल परिजनों के साथ किराये के मकान में सूरजपुर में रह रही थी। तीनों आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता के परिजन प्रतापगढ़ में रहते हैं। उन्हें बेटी के रात में घर न पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित थे। 

पुलिस ने परिजनों को टरकाया
सात मई को सूरजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सात मई को दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बाद खुर्जा नगर पुलिस ने भी सूरजपुर पुलिस से संपर्क किया। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी, इसके बावजूद सूरजपुर पुलिस सजग नहीं हो सकी। आठ मई को एक बार फिर मृतक किशोरी के परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे लेकिन फिर थाना पुलिस ने फिर से टरका दिया।

जानी थाना क्षेत्र में मिला था किशोरी का शव
आठ मई को खुर्जा नगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले नंबरों के आधार पर दूसरी किशोरी के परिजनों से संपर्क कर थाने बुलाया। इसके बाद नौ मई को मेरठ पुलिस से मदद मांगी। मेरठ पुलिस ने जानकारी दी कि सात मई को एक किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में मिला है। इसके बाद खुर्जा नगर पुलिस ग्रेटर नोएडा से उसके परिजनों को लेकर मेरठ पहुंची और मृतका की शिनाख्त कराई। मेरठ के एक अधिकारी ने जानी थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि खुर्जा पुलिस टीम के साथ सहयोग कर जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराएं और जांच में मदद करें। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद जानी थाना पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। थाना प्रभारी जानी ने सिर्फ एक उपनिरीक्षक को खुर्जा पुलिस टीम की मदद के लिए भेज दिया। देर रात तक पोस्टमार्टम कराने के लिए खुर्जा पुलिस व मृतका के परिजन भटकते रहे। नौ मई की सुबह एक बार फिर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मेरठ में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

Trending Video

वेलकम गर्ल का करती थीं काम 
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले की निवासी है। उसके माता-पिता व अन्य परिजन भी कुछ समय तक ग्रेटर नोएडा में ही रहकर काम कर रहे थे। कुछ माह पहले प्रतापगढ़ चले गए। किशोरी उनके साथ नहीं गई थी। वह यहीं पर रहकर कुछ करना चाहती थी। पुलिस ने दोनों सहेलियों के बीच की कड़ी को जोड़ा तो पता चला कि दोनों वेलकम गर्ल का काम करती थीं। कुछ समय पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों को एक-दूसरे के घरों का पता नहीं था। इसी के चलते उसके परिजनों तक पहुंचने में पुलिस को समय लगा।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog