दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को चकेरी पुलिस ने दबोचा, घटना की जानकारी पर परिवार में मचा हड़कंप
चकेरी थानाक्षेत्र में ननिहाल गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नानी के सौतेले भाई को पुलिस ने धर दबोचा। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अहिरवां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बता दें, चकेरी निवासी महिला की बेटी सितंबर 2024 में कुछ दिनों के लिए अहिरवां निवासी नानी के यहां रुकने गई थी। इसी बीच महिला के सौतेले मामा ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। बेटी की हालत बिगड़ने पर उन लोगों को घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद सौतेले मामा पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।