/

Agra : ताजमहल पर हमले का फर्जी वीडियो वायरल, 10 यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज

11 mins read

देखने वालों ने किया वीडियो शेयर, सोशल मीडिया पर तेजी से फैली अफवाह

ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें इंस्टाग्राम और गूगल के 10 यूजर को नामजद किया गया है। वीडियो डालने के बाद कमेंट भी लिखे गए थे। जिन लोगों ने वीडियो देखा, वह शेयर भी कर रहे थे। थाना साइबर क्राइम की टीम को जानकारी मिली है कि वीडियो अन्य राज्य में मॉर्फ करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ताजमहल के मुख्य गुंबद से लपटें उठती दिख रही थीं। भूतल पर दमकलकर्मी आगे बुझाते नजर आए। वीडियो में अंग्रेजी में ताजमहल ऑन फायर और हिंदी में पाकिस्तान ने करा हमला लिखकर अफवाह फैलाई जा रही थी।

पहले मॉर्फ वीडियो सादिक 999 नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया था। इसके बाद एक अन्य आईडी क्रिश यादव के नाम से बनी थी। इस पर भी वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा गया कि पाकिस्तानियों ने अचानक किया ताजमहल पर हमला। अब पूरा पाकिस्तान खतरे में है, सिर्फ हिंदू ही फाॅलो करेंगे। इतना ही नहीं सोनम सिंह, मोहम्मद शेरान, अभी 47, प्रग्या वर्मा 09, एलोन क्वीन 756, 1 गूगल यूजर ने वीडियो को डाला था। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि एसआई विमल कुमार की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया है। इनमें 10 यूजर को आरोपी बनाया है। इन लोगों ने वीडियो अपलोड किया। इसमें पाकिस्तान के हमले के बारे में लिखा, जबकि वीडियो फर्जी है। इसके बावजूद वीडियो को शेयर किया गया। यूजर काैन है? कहां से पोस्ट किया गया? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ताजमहल के आसपास की गई चेकिंग
ताजमहल के बैरियर पर पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। सुबह से लेकर रात तक टीम चेकिंग भी करती रहीं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। होटलों में भी ठहरे पर्यटकों का ब्योरा मांगा जा रहा है। किसी भी संदिग्ध की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

Jarees malik

Sarkar Ki Kahani
M: 9997411800, 9719616444

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog